2025 यामाहा FZ 25 लॉन्च: ब्राजील में लॉन्च, क्या भारत में होगी वापसी?

2025 यामाहा FZ 25 लॉन्च: यामाहा ने हाल ही में अपनी पॉपुलर बाइक यामाहा FZ 25 के नए वर्जन ‘Nova Fazer FZ 25′ को ब्राजील में लॉन्च किया है। इस नई बाइक में कई महत्वपूर्ण अपडेट्स दिए गए हैं, जो इसे एक दमदार और आकर्षक बाइक बनाते हैं। भारत में इस बाइक को पहले यामाहा FZ 25 के नाम से बेचा जाता था, लेकिन 2020 में इसे बंद कर दिया गया था। अब इसके नए रंग, कनेक्टिविटी फीचर्स और नए डिज़ाइन के साथ, इसे फिर से भारत में लॉन्च किए जाने की संभावना है। आइये जानते हैं इस नई बाइक के खास फीचर्स और इसके अपडेट्स के बारे में।

2025 यामाहा FZ 25 का डिजाइन और स्टाइल

2025 यामाहा FZ 25

यामाहा ने Nova Fazer FZ 25 के डिज़ाइन में छोटे लेकिन असरदार अपडेट्स किए हैं। और इसका लुक काफी हद तक Yamaha Xabre 150 जैसा दिखता है। लेकिन नए रंगों और गोल्डन अलॉय व्हील्स ने इसे और भी बेहतर बना दिया है। ब्राजील में इसे चार रंगों में पेश किया गया है, जिसमें ब्रैंको क्रिस्टल, टाइटेनियम ग्रे, मैग्मा रेड और रेसिंग ब्लू शामिल हैं। खासतौर पर ब्रैंको क्रिस्टल वेरिएंट में दिए गए गोल्ड व्हील्स इस बाइक को एक प्रीमियम लुक देते हैं।

इंजन और परफॉर्मेंस

2025 यामाहा FZ 25

Nova Fazer FZ 25 में वही 249cc का सिंगल-सिलिंडर, एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है जो 21.3bhp की पावर जेनेरेट करता है। इसे 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। यामाहा FZ 25 यह इंजन पहले से ही अपनी परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है और Yamaha ने इसमें कोई बदलाव नहीं किया है। यह इंजन शहर में रोजमर्रा के उपयोग के लिए भी उपयुक्त है और हाईवे पर भी शानदार परफॉर्मेंस देता है।

कनेक्टिविटी और फीचर्स

2025 यामाहा FZ 25

सबसे बड़ा अपडेट Nova Fazer FZ 25 के इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर में किया गया है। अब यह बाइक फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट पैनल के साथ आती है, जिसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी का फीचर दिया गया है। यह Yamaha Y-Connect ऐप से कनेक्ट होकर कॉल और मैसेज नोटिफिकेशन दिखाती है। हालांकि, इसमें टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन और गियर पोज़िशन इंडिकेटर जैसे फीचर्स की कमी है।

इसके अलावा, अब बाइक में LED हेडलाइट्स और टर्न इंडिकेटर्स दिए गए हैं, जो पहले हैलोजन होते थे। यह अपडेट न सिर्फ बाइक के लुक को और बेहतर बनाता है, बल्कि सुरक्षा को भी बढ़ाता है।

माइलेज और कीमत

Yamaha ने Nova Fazer FZ 25 को ब्राजील में BRL 22,90,000 से BRL 23,59,000 के बीच लॉन्च किया है, जो भारतीय रुपये में लगभग 3.50 लाख रुपये बैठता है (टैक्स को छोड़कर)। हालांकि, कीमत थोड़ी ज्यादा है, लेकिन इसके नए फीचर्स और कनेक्टिविटी को देखते हुए यह उचित है। भारत में अगर इसे फिर से लॉन्च किया जाता है, तो इसकी कीमत इस रेंज में रहने की उम्मीद है।

2025 यामाहा FZ 25 स्पेसिफिकेशन टेबल

2025 यामाहा FZ 25
विशेषताएँ2025 यामाहा FZ 25
इंजन249cc, सिंगल-सिलिंडर, एयर-कूल्ड
पावर21.3 बीएचपी
टॉर्क20.1 एनएम
ट्रांसमिशन5-स्पीड मैनुअल
फ्रंट सस्पेंशनटेलिस्कोपिक फोर्क
रियर सस्पेंशनमोनो-शॉक
ब्रेकड्यूल-चैनल ABS
टायरट्यूबलेस
इंस्ट्रूमेंट क्लस्टरफुली डिजिटल, Y-Connect के साथ
हेडलाइटएलईडी
कीमत (ब्राज़ील)BRL 22,90,000 – BRL 23,59,000
अनुमानित कीमत (भारत)₹3.50 लाख (टैक्स के बिना)

भारत में लॉन्च की संभावनाएं

2025 यामाहा FZ 25

यामाहा FZ 25 भारत में पहले एक लोकप्रिय मॉडल था, लेकिन इसकी बिक्री में गिरावट के कारण इसे 2020 में बंद कर दिया गया था। हालांकि, अब इस बाइक के नए वर्जन Nova Fazer FZ 25 की ब्राजील में लॉन्चिंग के बाद, संभावना जताई जा रही है कि Yamaha इसे भारत में भी दोबारा लॉन्च कर सकती है। नए फीचर्स और कनेक्टिविटी के साथ, यह बाइक भारतीय बाजार में फिर से अच्छा प्रदर्शन कर सकती है।

यह भी पढ़ें,

2025 Yamaha YZF-R15 इंडोनेशियाई लॉन्च के बाद,भारतीय बाजार में क्या होगा खास?

Yamaha MT-09 का शानदार डिजाइन देखकर हैरान

रोमांचक New Yamaha R7 Launch Date का खुलासा! इसे मत छोड़िए, वरना पछताएंगे!

Author

Leave a Comment