2025 Honda Hornet 2.0 launch: Honda Motorcycle & Scooter India (HMSI) ने अपनी लोकप्रिय Honda Hornet 2.0 का 2025 अपडेटेड मॉडल लॉन्च कर दिया है। यह बाइक अब और भी ज्यादा एडवांस्ड फीचर्स के साथ आई है। इस बार इसमें TFT स्क्रीन, ट्रैक्शन कंट्रोल और ड्यूल-चैनल ABS जैसे फीचर्स जोड़े गए हैं। हालांकि, इसकी कीमत में भी इजाफा हुआ है और अब यह ₹1.57 लाख (एक्स-शोरूम, दिल्ली) में उपलब्ध है।
Honda Hornet 2.0 के नए अपडेट्स

2025 Honda Hornet 2.0 के नए अपडेट्स की बात करें तो इस बार कंपनी ने इसकी TFT स्क्रीन में बदलाव किया है और इसे 4.2 इंच के डिस्प्ले में बदल दिया है, जिसमें अब आपको ब्लूटूथ कनेक्टिविटी का सपोर्ट मिलता है। यह स्क्रीन Honda RoadSync ऐप के जरिए स्मार्टफोन से कनेक्ट होती है और नेविगेशन, कॉल अलर्ट और SMS नोटिफिकेशन जैसी सुविधाएं एक नजर में देती है। इन सबके अलावा इसमें USB-C चार्जिंग पोर्ट, ट्रैक्शन कंट्रोल और ड्यूल-चैनल ABS जैसे सेफ्टी फीचर्स भी दिए गए हैं, जो इसे इस सेगमेंट की सबसे पसंदीदा बाइकों में से एक बनाते हैं।
इंजन और परफॉर्मेंस

2025 Honda Hornet 2.0 के इंजन में भी इस बार हमें बड़ा बदलाव देखने को मिला है क्योंकि इस बार कंपनी ने इसमें एक OBD2B सिस्टम इंस्टॉल करके दिया है, जो इसे अब और भी ज्यादा इको-फ्रेंडली बनाता है। और अगर इसके पावर आउटपुट की बात करें तो इसमें 184.40cc का सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो 16.76 bhp @ 8,500 rpm और 15.7 Nm @ 6,000 rpm की पावर जनरेट करके देता है। इस बाइक में 5-स्पीड गियरबॉक्स और असिस्ट-स्लिपर क्लच भी दिया गया है।
इन सब के अलावा इसके कुछ जरूरी स्पेसिफिकेशन्स आपको नीचे टेबल में देखने को मिल जाएंगे।
फीचर | विवरण |
---|---|
इंजन | 184.40cc, सिंगल-सिलेंडर, 4-स्ट्रोक |
पावर | 16.76 bhp @ 8,500 rpm |
टॉर्क | 15.7 Nm @ 6,000 rpm |
माइलेज | 45 kmpl (अनुमानित) |
फ्यूल टैंक कैपेसिटी | 12 लीटर |
ब्रेक्स | डिस्क ब्रेक (फ्रंट और रियर) ड्यूल-चैनल ABS |
वजन | 142 किग्रा |
अत्यधिक स्पीड | 120 km/h (अनुमानित) |
प्राइस | ₹1.57 लाख (एक्स-शोरूम, दिल्ली) |
2025 Honda Hornet 2.0 के लुक्स में बदलाव

2025 Hornet 2.0 में इस बार कुछ नए ग्राफिक्स का इस्तेमाल किया गया है, जो कि हमने आज के नई मोटरसाइकिल में देखा जा रहा है। इस बाइक में ऑल-एलईडी लाइटिंग सिस्टम इस्तेमाल किया गया है, जो इसे एक अलग ही लुक देता है। साथ ही इस बार कंपनी ने इसे चार नए कलर ऑप्शंस के साथ भी पेश किया है, जिसमें आपको पर्ल इग्नियस ब्लैक, रेडिएंट रेड मेटैलिक, एथलेटिक ब्लू मेटैलिक और मैट एक्सिस ग्रे मेटैलिक जैसे कलर देखने को मिल जाते हैं।
2025 Honda Hornet 2.0 की कीमत

कंपनी ने इस बार इसमें कुछ नए अपडेट के साथ इसकी कीमत में भी इजाफा किया है, क्योंकि यह बाइक पहले 1.47 लाख रुपये की आती थी, लेकिन अब इसके लेटेस्ट 2025 मॉडल की कीमत 1.57 लाख रुपये है, जो कि पिछले मॉडल की कीमत की तुलना में करीब 10,000 रुपये ज्यादा है। लेकिन आप यह मानकर चलिए कि इस कीमत के बढ़ने की वजह इस बाइक में किए गए बदलावों के चलते देखने को मिल रही है। फिलहाल इस कीमत में भी यह बाइक इस सेगमेंट की सबसे बेस्ट बाइक्स में से एक है।
2025 Honda Hornet 2.0 के फायदे

अगर आप नए जमाने की टेक्नोलॉजी और सेफ्टी फीचर्स चाहते हैं, तो 2025 Honda Hornet 2.0 एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। TFT स्क्रीन, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, ट्रैक्शन कंट्रोल और ड्यूल-चैनल ABS इसे और भी आकर्षक बनाते हैं। हालांकि, इसकी कीमत ₹14,000 बढ़ गई है, लेकिन नए फीचर्स को देखते हुए यह डील वर्थ इट है।
2025 Honda Hornet 2.0 एक अपग्रेडेड, स्टाइलिश और सेफ बाइक है, जिसमें लेटेस्ट टेक्नोलॉजी और परफॉर्मेंस का शानदार कॉम्बिनेशन दिया गया है। अगर आप एक नई और एडवांस्ड स्ट्रीटफाइटर बाइक की तलाश में हैं, तो यह एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है।
अगर आपको यह खबर पसंद आई हो, तो इसे शेयर करें और हमें बताएं कि आपको नई 2025 Honda Hornet 2.0 कैसी लगी!
Read also,
कंटाप डिजाइन और धमाकेदार फीचर्स के साथ 2025 KTM RC 390 की टेस्टिंग में दिखी झलक
2025 में धमाल मचाने आ रही Yamaha MT-09 SP, जानें कीमत और जबरदस्त फीचर्स