कंटाप डिजाइन और शानदार फीचर्स के साथ नई BMW S 1000 RR लॉन्च जानिए कीमत और डिटेल्स

अगर आप स्पोर्टबाइक के शौकीन हैं, तो BMW की नई BMW S 1000 RR आपके लिए एक बेहतरीन खबर लेकर आई है। BMW ने अपनी इस फ्लैगशिप बाइक को Bharat Mobility Global Expo 2025 में लॉन्च किया है। इसकी शुरुआती कीमत ₹21.20 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है। इस अपडेटेड मॉडल को Auto Expo 2025 में भी पेश किया गया था। आइए जानते हैं, इस बाइक में क्या खास है और यह किस तरह पुरानी बाइक से अलग है।

BMW S 1000 RR का अपडेटेड डिज़ाइन

BMW S 1000 RR
BMW S 1000 RR launch

इस 21.5 लाख की नई BMW S 1000 RR का डिजाइन एक स्पोर्टबाइक के जैसा है क्योंकि BMW ने इस बार अपने फ्लैगशिप मॉडल को थोड़ा स्टाइलिश और अग्रेसिव लुक दिया है। इस नई बाइक में आपको फ्रंट फेशिया और विंगलेट्स का नया लुक देखने को मिलेगा। इसके अलावा, फ्रंट ब्रेक कैलीपर्स को ठंडा रखने के लिए फ्रंट व्हील पर नया कवर जोड़ा गया है।

इंजन और परफॉर्मेंस

अगर BMW S 1000 RR के इंजन और परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें वही पुराना 999cc का इनलाइन-फोर सिलेंडर इंजन दिया गया है। जो कि इसे 210hp की पावर और 113Nm का टॉर्क जनरेट करके देता है और इस बाइक की टॉप स्पीड की बात की जाए तो यहां 303 किमी/घंटा है, जो इसे पावर और स्पीड का बेहतरीन कॉम्बिनेशन बनाती है।

फीचर्स और टेक्नोलॉजी

BMW S 1000 RR
BMW S 1000 RR features & technology

इस नई BMW S 1000 RR में कई सारे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं जो आपकी हर राइड को खास बनाएंगे। इस नई BMW बाइक में चार राइडिंग मोड्स (रेन, रोड, डायनामिक और रेस), ट्रैक्शन कंट्रोल और हिल स्टार्ट कंट्रोल दिए गए हैं। जिसमें से रेसिंग के लिए लॉन्च कंट्रोल और पिट लेन लिमिटर जैसी एडवांस सुविधाएं भी शामिल हैं। इस बाइक में गियर बदलना काफी आसान है क्योंकि इसमें बाय-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर दिया गया है, जबकि फुल LED लाइटिंग और कलर TFT डिस्प्ले इसे और स्टाइलिश बनाते हैं।

यह भी पढ़ें: ₹13.49 लाख में लॉन्च हुई 2025 Kawasaki Ninja 1100SX ,जाने शानदार फीचर

वज़न और कीमत में बदलाव

BMW S 1000 RR
BMW S 1000 RR price

इस बाइक का कुल वजन 197 किलोग्राम है। नई BMW S 1000 RR, पुराने मॉडल के मुकाबले ₹45,000 महंगी है। और अगर इसके एक्स-शोरूम प्राइस की बात की जाए तो यह लगभग 21.5 लाख के आस-पास होगी। हालांकि, इसमें दिए गए नए डिज़ाइन और फीचर्स इसकी कीमत को वाजिब बनाते हैं।

BMW S 1000 RR की तुलना में प्रतिस्पर्धी

भारतीय बाजार में इस बाइक का मुख्य मुकाबला Ducati Panigale V4 से है। लेकिन BMW की दमदार परफॉर्मेंस और एडवांस फीचर्स इसे एक कदम आगे रखते हैं।

BMW S 1000 RR की प्रमुख डिटेल्स

BMW S 1000 RR
BMW S 1000 RR specification
विवरणजानकारी
इंजन999cc इनलाइन-फोर सिलेंडर
पावर210hp @ 13,750rpm
टॉर्क113Nm @ 11,000rpm
वजन197 किलोग्राम
टॉप स्पीड303 किमी/घंटा
कीमत (एक्स-शोरूम)₹21.20 लाख

बुकिंग और डिलीवरी

अब अगर आप इस दमदार सी दिखने वाली बाइक को खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है क्योंकि कंपनी की तरफ से इसकी बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है और BMW इस बाइक की डिलीवरी अप्रैल 2025 से शुरू करेगी।

BMW S 1000 RR अपने नए डिज़ाइन, दमदार परफॉर्मेंस और शानदार फीचर्स के साथ स्पोर्टबाइक सेगमेंट में एक बेहतरीन विकल्प बनकर उभरी है। इसकी कीमत भले ही ज्यादा हो, लेकिन इसका लुक और फीचर्स इसे वाकई खास बनाते हैं। तो अगर आप पावर और परफॉर्मेंस का परफेक्ट कॉम्बिनेशन चाहते हैं, तो BMW S 1000 RR आपके लिए एक शानदार चॉइस हो सकती है।

यह भी पढ़ें,

2025 Kawasaki Ninja 500 आई दमदार फीचर्स और नए लुक के साथ

नई Honda CBR 650R 2025 अब पहले से ज्यादा स्पोर्टी और पावरफुल

Author

  • Sujeet Mahto

    मैं Pratik Bhanushali, 23 वर्षीय, मुझे बाइक चलाना और लिखना पसंद है। Biketimes.in पर, मैं नई बाइक लॉन्च और ई-बाइक्स के बारे में लिखता हूँ, अपनी रुचि और विशेषज्ञता के साथ पाठकों के लिए नवीनतम जानकारी लाता हूँ।

    View all posts

Leave a Comment