Bike Times

BMW CE 02 की बुकिंग शुरू: जल्द होगा भारत में लॉन्च

BMW CE 02 Electric scooter: BMW का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर, BMW CE 02, अब भारतीय बाजार में लॉन्च के लिए तैयार है। इस स्कूटर की बुकिंग प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, और इसके लॉन्च की तारीख नजदीक है।आज के इस आर्टिकल में हम BMW CE 02 की फीचर्स, स्पेसिफिकेशन, और इसकी लॉन्च से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी पर ध्यान देंगे, जिससे आप इस आगामी स्कूटर के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त कर सकें।

BMW CE 02: लॉन्च से पहले बुकिंग शुरू

BMW CE 02 booking Shuru

BMW CE 02, कंपनी का एक आधुनिक इलेक्ट्रिक स्कूटर है, जिसे खासतौर पर आज के युवाओं को ध्यान में रखकर डिज़ाइन किया गया है। BMW ने इस स्कूटर की बुकिंग पहले ही शुरू कर दी है, जिससे ग्राहक लॉन्च से पहले इसे बुक कर सकते हैं। यह उन लोगों के लिए अच्छा मौका है जो इस स्कूटर को खरीदने के लिए उत्साहित हैं, और इससे साफ है की यह इलेक्ट्रिक स्कूटर भारतीय बाजार में बड़ी सफलता हासिल कर सकता है।

BMW CE 02 के प्रमुख फीचर्स

Image Credit: bmwmotorrad

BMW CE 02 कई शानदार फीचर्स के साथ आता है, जो इसे एक बेहतरीन विकल्प बनाते हैं:

BMW CE 02 स्पेसिफिकेशन

Image Credit: bmwmotorrad
विशेषताविवरण
मोटर11 kW (15 bhp) इलेक्ट्रिक मोटर
बैटरीलिथियम-आयन बैटरी पैक, 8.5 kWh क्षमता
रेंज90-100 किमी प्रति चार्ज
चार्जिंग समयलगभग 4 घंटे (मानक चार्जर), 2.5 घंटे (तेज़ चार्जिंग विकल्प)
टॉप स्पीड95 किमी/घंटा
फ्रेमहल्का एल्युमीनियम फ्रेम
सस्पेंशनफ्रंट टेलिस्कोपिक फोर्क और रियर मोनो-शॉक सस्पेंशन
ब्रेकफ्रंट और रियर डिस्क ब्रेक्स के साथ एबीएस

BMW CE 02 कीमत और उपलब्धता

Image Credit: bmwmotorrad

BMW CE 02 की कीमत की बात करे तो यहा 5 लाख के अंदर BMW की सबसे धमाकेदार बाइक्स में से एक है, लेकिन इसके कीमत की अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है, लेकिन अंदाजा लगाया जा रहा है कि इसकी कीमत 5 लाख से 7 लाख रुपए के बीच हो सकती है। इसी के साथ यह एक प्रीमियम स्कूटर है, जो अपने शानदार डिजाइन और उन्नत फीचर्स के साथ एक बेहतरीन अनुभव देने का वादा करता है।

BMW CE 02 रेंज और प्रदर्शन

Image Credit: bmwmotorrad

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को एक बार चार्ज करने पर यह 90 किलोमीटर की रेंज प्रदान करता है, जो इसे लंबी दूरी की यात्रा के लिए उपयुक्त बनाता है। इसकी टॉप स्पीड 95 किमी/घंटा है, और इसी के साथ इसमें फास्ट चार्जिंग विकल्प भी है जो बैटरी को तेजी से चार्ज मुझे होन में मदद करता है.

भारतीय बाजार में लॉन्च की तारीख

Image Credit: bmwmotorrad

BMW CE 02 electric scooter Launch Date को लेकर ये खबर आई है की यह इलेक्ट्रिक स्कूटर भारतीय बाजार में अक्टूबर 2024 तक लॉन्च होने की संभावना है। हालांकि लॉन्च की तारीख की आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है, लेकिन यह लॉन्च भारतीय बाजार के लिए एक बड़ी खबर होने वाली है। क्योंकि BMW के ब्रांड के प्रति उत्साही लोग और इलेक्ट्रिक वाहन के शौक़ीन , इसके लॉन्च को लेकर बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

BMW CE 02 एक हाई-टेक इलेक्ट्रिक स्कूटर है, जो भारतीय बाजार में तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। अगर आप एक प्रीमियम स्कूटर की तलाश में हैं, तो यह इलेक्ट्रिक स्कूटर आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। बुकिंग के लिए अपनी नजदीकी BMW डीलरशिप से संपर्क करें।

इन्हे भी देखे,

Author

  • मैं Pratik Bhanushali, 23 वर्षीय, मुझे बाइक चलाना और लिखना पसंद है। Biketimes.in पर, मैं नई बाइक लॉन्च और ई-बाइक्स के बारे में लिखता हूँ, अपनी रुचि और विशेषज्ञता के साथ पाठकों के लिए नवीनतम जानकारी लाता हूँ।

    View all posts
Exit mobile version