New Ducati Panigale V4: एयरोडायनामिक विंगलेट, 4-पावर मोड सहित कई फीचर्स के साथ, जानें फीचर्स और कीमत?

New Ducati Panigale V4: इस साल 2024 के World Ducati Week में नई Ducati Panigale V4 को पेश किया गया है। इस बाइक में कई बदलाव किए गए हैं, जिससे यह पहले से ज्यादा शार्प, स्लीक और शानदार दिखाई देती है। इसमें नई विंडस्क्रीन और एयरोडायनामिक विंगलेट्स के साथ गजब के डिजाइन देखने को मिलती है।

New Ducati Panigale V4 डिजाइन

नई Ducati Panigale V4 में अब स्लीक LED प्रोजेक्टर हेडलाइट्स दी गई हैं, जो इसे एक बेहतरीन लुक देती हैं। नई विंडस्क्रीन के साथ-साथ बाइक में एयरोडायनामिक विंगलेट्स, नई साइड फेयरिंग, फ्यूल टैंक, फुटरेस्ट और टेल सेक्शन शामिल हैं। इसके राइडिंग पोजीशन को पहले से बेहतर किया गया है, जिससे राइडर को अधिक आराम मिलता है।

Ducati Panigale V4

चेसिस में भी कुछ बदलाव किए गए हैं, जैसे कि फ्रंट फ्रेम और नया स्विंगआर्म। फ्रंट में NPX-30 प्रेशराइज्ड फोर्क और रियर में TTX36 मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है।

New Ducati Panigale V4 की दमदार इंजन

नई Ducati Panigale V4 में 1,103cc का V4 इंजन दिया गया है, जो Euro5+ standards के हिसाब से है। यह इंजन 214bhp की पावर और 120.9Nm का टॉर्क जनरेट करता है। बाइक में क्विकशिफ्टर के साथ six-speed gearbox है। इसके ब्रेकिंग सिस्टम में नए हार्डवेयर लगाए गए हैं और बाइक में 17 इंच के नए अलॉय व्हील्स दिए गए हैं।

Ducati Panigale V4

New Ducati Panigale V4 की फीचर्स

नई Panigale V4 कई एडवांस फीचर्स से लैस है, जिसमें पावर मोड (फुल, हाई, मीडियम और लो), राइड मोड, ट्रैक्शन कंट्रोल, व्हीली कंट्रोल और स्लाइड कंट्रोल शामिल हैं। इसके अलावा, इसमें 6.9-इंच का कलर TFT display है, जो हाई-रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले के रूप में जाना जा रहा है।

Ducati Panigale V4
SpecificationDetails
Engine Capacity1,103 cc
Mileage – ARAI13 km/l
TransmissionSix-speed manual
Kerb Weight198.5 kg
Fuel Tank Capacity17 liters
Seat Height850 mm

लॉन्च डेट और कीमत

नई Ducati Panigale V4 को भारत में स्टैंडर्ड और S ट्रिम दोनों वेरिएंट्स में लॉन्च किया जाएगा। इसकी लॉन्चिंग इस साल के अंत तक होने की संभावना है। इस सुपरबाइक की ex-showroom कीमत 28 लाख रुपये से 30 लाख रुपये के बीच हो सकती है।

निष्कर्ष

तो आज की इस आर्टिकल में हमने जाना Ducati Panigale V4 – New Generation के बारे में तो अगर आपको इस आर्टिकल से कुछ भी फायदा मिला हो तो हमे कमेंट में जरूर से बताये और ऐसी तरह के Automobile से जुड़ी जानकारी के लिए Biketimes.in को फॉलो जरूर करें।

इन्हे भी देखे,

Italjet Dragster 700: ऐसा स्कूटर नहीं देखा होगा!

Royal Enfield Classic 650: जानें कब आएगी ये धमाकेदार बा

2024 की बेस्ट Commuter Bikes: कौन सी बाइक है हर रोज़ की सफर की सबसे बेहतरीन साथी?

Author

  • Raja Chaudhary

    मैं राज चौधरी, 20 वर्षीय, मुझे बाइक चलाना और लिखना पसंद है। Biketimes.in पर, मैं नई बाइक लॉन्च और ई-बाइक्स के बारे में लिखता हूँ, अपनी रुचि और विशेषज्ञता के साथ पाठकों के लिए नवीनतम जानकारी लाता हूँ।

    View all posts

Leave a Comment