2025 Yamaha YZF-R15 इंडोनेशियाई लॉन्च के बाद,भारतीय बाजार में क्या होगा खास?

Yamaha ने इंडोनेशियाई बाजार में 2025 Yamaha YZF-R15 का नया वर्जन लॉन्च किया है, जिसमें कुछ नए अपडेटेड फीचर्स और नए कलर विकल्प शामिल हैं।हालांकि, इस फुल-फेयर्ड मोटरसाइकिल के मैकेनिक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इंडोनेशियाई-स्पेक R15 के लिए जो नए फीचर्स पेश किए गए हैं, वे पहले से ही भारतीय मॉडल में उपलब्ध हैं।तो चलिए जानते हैं, क्या खास होगा नए वैरिएंट में, तो सभी विवरणों में जानते हैं आज के इस ब्लॉग के माध्यम से।

2025 Yamaha YZF R15 में क्या खास?

2025 Yamaha YZF-R15 इंडोनेशियाई लॉन्च के बाद,

इंडोनेशियाई-स्पेक 2025 Yamaha YZF R15 में अब ब्लूटूथ के जरिए स्मार्टफोन कनेक्टिविटी मिलती है जो पहले से ही इंडिया-स्पेक वर्जन में मौजूद है।इस Advance फीचर के साथ डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल आता है,साथ ही Y-Connect मोबाइल ऐप के माध्यम से ऑनबोर्ड डायग्नोस्टिक्स, राइड ट्रैकिंग, आवधिक रखरखाव अवशेष और बहुत कुछ सहित कनेक्टेड तकनीक भी मिलती है। साथ में रंग विकल्पों के संबंध में नई R15 एक ऑल-ब्लैक कलर स्कीम के साथ आती है, जो मौजूदा रेसिंग ब्लू, ग्रे व ब्लैक और ग्रे व सिल्वर रंग विकल्पों के साथ उपलब्ध होगी।

विडियो भी देखिये

This video Credits by jagran hitech

2025 Yamaha YZF R15 स्पेसिफिकेशन

YZF-R15 के अन्य विवरणों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।बाइक 155 cc, सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन से पावर लेती है, जिसमें वेरिएबल वाल्व एक्चुएशन टेक्नोलॉजी (VVT) है। इंजन 10,000 rpm पर 19 bhp और 8,500 rpm पर 14.2 Nm का उत्पादन करता है, जिसे 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। दोस्तो बाइक में आगे की तरफ इनवर्टेड टेलिस्कोपिक फोर्क्स और पीछे की तरफ मोनोशॉक है। बाइक में दोनों ओर डिस्क ब्रेक दिए गए हैं और इसे डुअल-चैनल ABS के साथ लैस किया गया है। इंडिया-स्पेक वर्जन में ट्रैक्शन कंट्रोल भी शामिल है, जो इंडोनेशियाई मॉडल में नहीं मिलता है। 

Yamaha YZF R15 2025 Specifications
Smartphone ConnectivityYes (available in India-spec model)
New Color SchemeFull black (in addition to blue, grey/black, and grey/silver)
Engine155cc, single-cylinder, liquid-cooled
Power18.1 bhp
Torque14.2 Nm
TransmissionSix-speed gearbox
FrameDeltabox frame
SuspensionUSD forks (front), monoshock (rear)
Wheels17-inch
BrakesSingle disc at both ends
Fuel Tank Capacity11 litres
Kerb Weight141 kg
Standard FeaturesSlipper clutch, traction control, dual-channel ABS, quick shifter, fully-digital instrument cluster, onboard diagnostics, periodic maintenance reminders, ride tracking

2025 Yamaha YZF R15 के फीचर्स

2025 Yamaha YZF-R15 इंडोनेशियाई लॉन्च के बाद,

दोस्तन अगर Yamaha YZF R15 के फीचर्स की बात की जाए तो इसमें Yamaha R3 से भी अधिक फीचर्स शामिल हैं। मॉडल में असिस्ट और स्लिपर क्लच और क्विकशिफ्टर है। बाइक में 17 इंच के अलॉय व्हील लगे हैं और इसमें 11 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। और इसके साथ यह 40-45 किलोमीटर तक का जबरदस्त माइलेज निकल कर की देती हैं. यह प्रीमियम पॉपुलर बाइक इस इंजन के साथ में 136 से 150 किमी/घंटा की टॉप स्पीड निकल करके दे देती हैं.

2025 Yamaha YZF-R15 price

भारत में यामाहा R15 की कीमत 1.83 लाख रुपये से शुरू होकर 1.98 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है।

conclusion

दोस्तो आज हमने 2025 Yamaha YZF-R15 के इंडोनेशियाई-स्पेक के बारे में जना या भारत में क्या कुछ खास हो सकता है आपको इस आर्टिकल से कुछ भी फायदा मिला हो तो हमे कमेंट में जरूर से बताएं और इसी तरह के Automobile से जुड़ी जानकारी के लिए Biketimes.in को फॉलो जरूर करें।

इन्हे भी देखे,

140KM/H Speed और 56KM/L माइलेज के साथ मचा रह है धूम ये Yamaha FZ X, जानें On-Road कीमत और किस्त?

Hero upcoming bike 2024: जानें कौनसी बाइक करेगी आपके राइडिंग अनुभव को शानदार!

Royal Enfield Classic 350 New Model: दमदार फीचर्स के साथ लॉन्च होगी न्यू रॉयल एनफील्ड 350, कीमत होगी सिर्फ इतनी

Author

Leave a Comment